सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें 10वीं की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। जबकि पांच अप्रैल तक 12वीं की परीक्षा चलेगी। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा के बीच में पर्याप्त समय दिया है। इससे छात्र- छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। सबसे पहले सामान्य विषयों की परीक्षा शुरू होगी। 20 फरवरी के बाद मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होगी। छात्र-छात्राएं सीबीएसई की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
10वीं में परीक्षा इन तिथियों पर परीक्षा
27 फरवरी को अंग्रेजी, चार मार्च को विज्ञान, छह मार्च को गृह विज्ञान, 11 मार्च को संस्कृत, 13 मार्च को आइटी और कंप्यूटर, 15 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी और 21 मार्च को गणित का पेपर होगा।
12वीं में मुख्य विषयों की परीक्षा की डेट:
20 फरवरी को हिंदी, 24 फरवरी को अंग्रेजी, 28 फरवरी को रसायन विज्ञान, दो मार्च को भूगोल, छह मार्च को भौतिक विज्ञान, 11 मार्च को गणित, 13 मार्च को शारीरिक शिक्षा, 16 मार्च को जीवविज्ञान, 17 मार्च को अर्थशास्त्र, 20 मार्च को राजनीति विज्ञान, 21 मार्च को इनफार्मेशन टेक्नोलाजी, 23 मार्च को आइपी और कंप्यूटर साइंस, 25 मार्च बिजनेस् स्टडीज, 29 मार्च को इतिहास, 31 मार्च को एकाउंटेंसी, एक अप्रैल को गृह विज्ञान, तीन अप्रैल को समाज शास्त्र, चार अप्रैल को संस्कृत, मास मीडिया और पांच अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।
संपादकीय क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य फुटबॉल विश्व कप और क्रिकेट विश्व कप की तुलना केवल दो खेलों की तुलना नहीं है, बल्कि यह दुनिया में खेलों की लोकप्रियता, आर्थिक शक्ति और खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलना और क्रिकेट विश्व कप के विजेता को लगभग 4 मिलियन डॉलर मिलना इस अंतर को स्पष्ट करता है। यह अंतर केवल पुरस्कार राशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता और बाजार की ताकत का है। फुटबॉल आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फीफा के 211 सदस्य देश हैं और विश्व कप के लिए 200 से अधिक देश क्वालीफिकेशन खेलते हैं। 2026 से मुख्य प्रतियोगिता में 48 टीमें उतरेंगी। इसके मुकाबले क्रिकेट अभी भी सीमित देशों का खेल है। यही कारण है कि फुटबॉल विश्व कप की दर्शक संख्या, प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से होने वाली आय क्रिकेट से कई गुना अधिक है। विडंबना यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन फुटबॉल में अब तक विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका। क्रिकेट में भारत...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें