आज की यूपी की राजनीति में एक नया दृश्य तेजी से उभर रहा है मैदान में नेता हैं, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर एआइ लड़ रहा है। भाजपा और सपा से जुड़े डिजिटल इकोसिस्टम में एक-दूसरे के नेताओं और नीतियों पर व्यंग्य करने वाले एआइ वीडियो, मीम और शार्ट वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। एआइ के चुनावी अखाड़े में कहीं असली मुद्दे पीछे न छूट जाएं चुनाव अभी दूर है, लेकिन चुनावी रंग गाढ़ा होने लगा है। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि पोस्टर और नारे के साथ एआइ भी चुनावी मैदान में उतर आया है। मोबाइल की स्क्रीन पर नेता वही हैं, चेहरे वही हैं, आवाजें भी पहचानी-सी लगती हैं, लेकिन कहानी कई बार पूरी तरह काल्पनिक होती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच एआइ वीडियो को लेकर चल रही तकरार इसका नया उदाहरण है। एक तरफ दूसरे खेमे के नेता का एआइ वीडियो बनाकर व्यंग्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ जवाब में वैसा ही डिजिटल पलटवार सामने आ रहा है। यानी अब राजनीतिक कटाक्ष बनाने में कैमरा, कलाकार और लंबी तैयारी की जरूरत नहीं एआइ कुछ ही समय में पूरी कहानी को वीडियो में बदल सकता है। इसमें चुनावी राजनीति के लिए बड...
संपादकीय क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य फुटबॉल विश्व कप और क्रिकेट विश्व कप की तुलना केवल दो खेलों की तुलना नहीं है, बल्कि यह दुनिया में खेलों की लोकप्रियता, आर्थिक शक्ति और खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलना और क्रिकेट विश्व कप के विजेता को लगभग 4 मिलियन डॉलर मिलना इस अंतर को स्पष्ट करता है। यह अंतर केवल पुरस्कार राशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता और बाजार की ताकत का है। फुटबॉल आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फीफा के 211 सदस्य देश हैं और विश्व कप के लिए 200 से अधिक देश क्वालीफिकेशन खेलते हैं। 2026 से मुख्य प्रतियोगिता में 48 टीमें उतरेंगी। इसके मुकाबले क्रिकेट अभी भी सीमित देशों का खेल है। यही कारण है कि फुटबॉल विश्व कप की दर्शक संख्या, प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से होने वाली आय क्रिकेट से कई गुना अधिक है। विडंबना यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन फुटबॉल में अब तक विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका। क्रिकेट में भारत...