सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नए साल में 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, सीआरपीएफ में पा सकते हैं 92 हजार रुपये महीने की नौकरी




 

 
नए साल में युवाओं के लिए सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) में भर्ती का मौका है। 12वीं पास हैं तो भी यहां पर हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर - स्टेनो की नौकरी पा सकते हैं।


चार जनवरी 2023 से करें रजिस्ट्रेशन :

सीआरपीएफ की वेबसाइट पर जाकर चार जनवरी 2023 से इन दोनों पदों के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी डेट 25 जनवरी 2023 है।

ये है उम्र:

18 से 25 साल की आयु होनी चाहिए। ऐसे युवा जिनकी पैदाइश 26 जनवरी 1998 से 25 जनवरी 2005 के बीच है। वह सीआरपीएफ में आवेदन कर सकते हैं।

ये मिलेगी सेलरी :

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की सेलरी 29200 से 92300 रुपये प्रति माह है।
हेड कांस्टेबल की सेलरी 25500 से 81100 रुपये प्रति माह है।
इस वेबसाइट पर जानकारी लें, फिर करें आवेदन
www.crpf.gov.in/recruitment
www.crpf.nic.in

फरवरी में होगी परीक्षा

22 से 28 फरवरी 2023 के बीच में कंप्यूटर आधारित एमसीक्यू (मल्टीपल च्वाइस क्ववेंचन) परीक्षा होगी। इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे।

100 प्रश्न 100 अंक के जवाब

परीक्षा में डेढ़ घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसमें 100 अंक होंगे। इसमें हिंदी या अंग्रेजी के 25 प्रश्न - 25 अंक के होंगे। जनरल एप्टीट्यूड में 25 प्रश्न -25 अंक के होंगे। जनरल इंटेलीजेंस में 25 प्रश्न -25 अंक के होंगे। क् वांटीटेटिव एप्टीट्यूड में 25 प्रश्न- 25 अंक के आएंगे।

हर प्रदेश और प्रमुख शहर में सेंटर 

सीआरपीएफ की भर्ती के लिए यूपी सहित देश के हर प्रदेश में सेंटर बनाएं गए हैं। जहां लिखित परीक्षा होगी। 

vivek kumar rao

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य

संपादकीय क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य फुटबॉल विश्व कप और क्रिकेट विश्व कप की तुलना केवल दो खेलों की तुलना नहीं है, बल्कि यह दुनिया में खेलों की लोकप्रियता, आर्थिक शक्ति और खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलना और क्रिकेट विश्व कप के विजेता को लगभग 4 मिलियन डॉलर मिलना इस अंतर को स्पष्ट करता है। यह अंतर केवल पुरस्कार राशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता और बाजार की ताकत का है। फुटबॉल आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फीफा के 211 सदस्य देश हैं और विश्व कप के लिए 200 से अधिक देश क्वालीफिकेशन खेलते हैं। 2026 से मुख्य प्रतियोगिता में 48 टीमें उतरेंगी। इसके मुकाबले क्रिकेट अभी भी सीमित देशों का खेल है। यही कारण है कि फुटबॉल विश्व कप की दर्शक संख्या, प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से होने वाली आय क्रिकेट से कई गुना अधिक है। विडंबना यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन फुटबॉल में अब तक विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका। क्रिकेट में भारत...

रील की राजनीति में रियल मुद्दों की तलाश

आज की यूपी की राजनीति में एक नया दृश्य तेजी से उभर रहा है मैदान में नेता हैं, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर एआइ लड़ रहा है। भाजपा और सपा से जुड़े डिजिटल इकोसिस्टम में एक-दूसरे के नेताओं और नीतियों पर व्यंग्य करने वाले एआइ वीडियो, मीम और शार्ट वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।  एआइ के चुनावी अखाड़े में कहीं असली मुद्दे पीछे न छूट जाएं चुनाव अभी दूर है, लेकिन चुनावी रंग गाढ़ा होने लगा है। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि पोस्टर और नारे के साथ एआइ भी चुनावी मैदान में उतर आया है। मोबाइल की स्क्रीन पर नेता वही हैं, चेहरे वही हैं, आवाजें भी पहचानी-सी लगती हैं, लेकिन कहानी कई बार पूरी तरह काल्पनिक होती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच एआइ वीडियो को लेकर चल रही तकरार इसका नया उदाहरण है। एक तरफ दूसरे खेमे के नेता का एआइ वीडियो बनाकर व्यंग्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ जवाब में वैसा ही डिजिटल पलटवार सामने आ रहा है। यानी अब राजनीतिक कटाक्ष बनाने में कैमरा, कलाकार और लंबी तैयारी की जरूरत नहीं एआइ कुछ ही समय में पूरी कहानी को वीडियो में बदल सकता है। इसमें चुनावी राजनीति के लिए बड...

AI को अपनाइए, लेकिन समझदारी और जिम्मेदारी के संग

  आर्टिफिशियल   इंटेलिजेंस:   सुविधा की नई दुनिया या भविष्य की   बड़ी   चुनौती? डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  (AI)  ने जिस तेजी से दुनिया को बदला है, वह अभूतपूर्व है। मोबाइल फोन के वाइस असिस्टेंट से लेकर अस्पतालों की रोबोटिक सर्जरी और  न्यूज़रूम  के डेटा एनालिसिस तक  AI  अब केवल तकनीकी शब्द नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन का सक्रिय हिस्सा बन चुका है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में  AI  का प्रभाव इंटरनेट क्रांति से भी  बड़ा  हो सकता है। हालांकि, इसके बढ़ते उपयोग के साथ कई गंभीर सवाल और चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। क्या है  AI:    AI  मूल रूप से ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को इंसानों की तरह सीखने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता दी जाती है। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग इसके प्रमुख आधार हैं। यही कारण है कि आज कंप्यूटर न केवल डेटा पढ़ रहे हैं, बल्कि पैटर्न समझकर भविष्यवाणी भी कर रहे हैं।  एआइ  की  उपयोगिता: AI  की सबसे ...