सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दो हजार के गुलाबी नोट को लेकर खलबली

 दो हजार के गुलाबी नोट के सामने आया संकट

2000 रुपये का नोट हैं तो तुरंत बैंक में जमा कराएं, आरबीआई ने इस नोट को लेकर हलचल मचाने वाली बात कही
अगर आपके पास दो हजार रुपये का गुलाबी नोट है तो यह खबर आपके लिए हैं। नोटबंदी के बाद से सबसे बड़ा नाेट दो हजार का प्रचलन में आया था। नोटबंदी से पहले एक हजार रुपये का नोट चलन में था। सरकार ने एक हजार के नोट को खत्म कर दो हजार का नोट चलाया था। कुछ समय से माना जा रहा था कि यह दो हजार रुपये का गुलाबी नोट चलन से बाहर हो सकता है। कुछ बैंकों ने अपने एटीएम में दो हजार रुपये के नोट भी डालना कम कर दिया था, तो कुछ बैंकों ने दो हजार रुपये के नोट को डालना पूरी तरह से बंद कर दिया था। अब 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने अपने फैसले में दो हजार रुपये के इस गुलाबी नोट को पूरी तरह से चलन से वापस लेने का फैसला किया है, हालांकि दो हजार रुपये का यह नोट अभी वैध मुद्रा माना जाएगा। यानी आम चलन में यह नोट रहेगा। आरबीआई ने यहां यह भी कहा है कि जनता अपने बैंक खाते में दो हजार रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। या किसी भी बैंक से दो हजार रुपये के नोट को बदल कर उसकी जगह पांच सौ, सौ रुपये के नोट ले सकते हैं। बैंकों में ये नोट बगैर किसी प्रतिबंध के जमा किए जा सकेंगे।

बैंक में जमा करने की सीमा निर्धारित
आरबीआई ने दो हजार रुपये के इस नोट को बैंक में जमा करने के लिए एक सीमा भी निर्धारित किया है। एक बार में 20 हजार रुपये तक के दो हजार रुपये के नोट बदले जा सकते हैं। यह सुविधा 23 मई से शुरू होगी। जो 30 सितंबर 2023 तक रहेगी। बैंकों को गुलाबी नोट बंद करने के निर्देश आरबीआई ने सभी बैंकों को दो हजार रुपये के नोट को तुरंत बंद करने की सलाह दी है।

क्यों बंद हो रहा है यह गुलाबी नोट

दो हजार का गुलाबी नोट वर्ष 2017 से पहले जारी किए गए थे। नोटबंदी में जब एक हजार रुपये के नोट बंद हुए तो दो हजार रुपये का नोट चलाकर अर्थव्यवस्था में तेजी से मुद्रा की आवश्यकता को पूरा करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पर्याप्त मात्रा में नोट की उपलब्धता के बाद वर्ष 2019 में दो हजार रुपये के नोट की छपाई भी बंद कर दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विस्तारवाद नहीं विकासवाद

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता:  एक नया आर्थिक युग भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर सहमति बनी, और 24 जुलाई 2025 को इसे औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया गया। यह समझौता न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखता है, बल्कि यह वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के दौर में एक रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करता है। इस संपादकीय में हम इस समझौते से भारत को होने वाले लाभ, दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात होने वाले सामानों, और इसके दीर्घकालिक प्रभावों का विश्लेषण करेंगे।भारत को होने वाले लाभभारत-यूके एफटीए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह समझौता भारत को लाभ प्रदान करता है: निर्यात में वृद्धि:  समझौते के तहत, भारत के 99% निर्यात उत्पादों को यूके में शुल्क-मुक्त प्रवेश मिलेगा, जो भारत के लगभग सभी व्यापार मूल्य को कवर करता है। इससे भारत के श...

छठ पूजा: आस्था, विज्ञान और प्रकृति के संतुलन का पर्व

भारत में मनाए जाने वाले त्योहार केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के गहरे संबंध को दर्शाते हैं। इन्हीं में से एक है छठ पूजा, जो सूर्य उपासना, आत्मसंयम और शुद्धता का अनोखा पर्व है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में इसे अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज यह पर्व प्रवासी भारतीयों के बीच भी अपनी पहचान बना चुका है। छठ पर्व की जड़ें वैदिक काल तक जाती हैं। ऋग्वेद में सूर्य की उपासना और उनकी ऊर्जा को जीवनदाता बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में माता सीता ने अयोध्या लौटने के बाद सूर्य की पूजा की थी। वहीं महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण प्रतिदिन जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। इसी परंपरा ने समय के साथ ‘छठ’ रूप धारण किया। षष्ठी देवी, जिन्हें छठ माई कहा जाता है, को संतान और समृद्धि की देवी माना जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। पहला दिन नहाय-खाय, जब व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन करते हैं। दूसरे दिन खरना में गुड़-चावल की खीर बनती है, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में अस्त होते सूर्य को जल अर्पि...

हम दो हमारे कितने?

मोहन भागवत का "तीन बच्चे" बयान: विज्ञान, राजनीति और इतिहास से जुड़ी गहराई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जिसने जनसंख्या नीति पर नई बहस छेड़ दी। उनका कहना था कि हर भारतीय परिवार को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने यह राय केवल भावनात्मक आधार पर नहीं रखी, बल्कि इसके पीछे उन्होंने वैज्ञानिक तर्क और सामाजिक चिंताओं का हवाला दिया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में कई राज्य "हम दो, हमारे दो" जैसी नीतियों पर विचार कर रहे हैं। स्वाभाविक है कि भागवत का तीन बच्चों वाला सुझाव जनसंख्या नीति और देश की सामाजिक संरचना को लेकर नए सवाल खड़ा करता है। इस लेख में हम इस बयान के वैज्ञानिक और राजनीतिक आधारों को समझेंगे और उन महापुरुषों का जिक्र करेंगे जो अपने परिवार की तीसरी, चौथी या पांचवीं संतान होकर भी इतिहास बदल गए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण जनसंख्या विज्ञान में एक महत्वपूर्ण अवधारणा है Replacement Level Fertility (RLF) । इसका मतलब है कि किसी समाज को स्थिर बनाए र...