अगर हम हिंदी में किसी से बात करें तो हिंदी में ही करें। बेवजह हिंदी में अंग्रेजी के शब्द डालने की जरूरत नहीं है। या फिर अंग्रेजी में ही बात करें। हम अंग्रेजी के चक्कर में कई हिंदी के शब्द भूलते जा रहें हैं। आश्चर्य होता है कि आज हिंदी पढ़ाने वाले भी रोमन में हिंदी पढ़ा रहें हैं। पांच मिनट भी बहुत से लोग सही तरीके हिंदी नहीं बोल पाते फिर बहाना कि मेरी हिंदी कमजोर है। यह कह कर हिन्दीवाले ही खुश होते हैं। ऐसे लोगों की अंग्रेजी भी कभी सुनिएगा... एक परिचित डॉक्टर हैं उनके बेटे को पब्लिक स्कूल में हिंदी बोलने पर जमकर डांट लगी। डॉक्टर पिता स्कूल पहुँचे तो उन्हें भी खूब सुनने को मिला। फिर क्या डॉक्टर साहब ने ऐसी अंग्रेजी बोली कि प्रिंसिपल साहब चुप। डॉक्टर साहब यहीं नहीं रुके बोले कि हिंदी बोलने वाले अपने बेटे को वह एमबीबीएस करा कर रहेंगे।आज उनका बेटा एमडी कर दिल्ली एम्स में है। डाक्टर साहब कहते हैं कि अंग्रेजी में भले डाक्टरी की पढ़ाई की इलाज तो अपनी भाषा में करनी है। पढ़े लिखे मरीज भी हिंदी में ही मर्ज की दवा समझते हैं। जिस भाषा में सहज हैं उसी में बोलिए...
मेरठ की दो दिल दहला देने वाली हत्याएं: उत्तर प्रदेश का मेरठ शहर इन दिनों केवल शिक्षा या खेल के लिए नहीं, बल्कि दो खौफनाक हत्याओं के कारण चर्चा में है। दोनों मामलों में समानता है – प्रेम, साजिश और पति की हत्या। फर्क बस इतना है कि एक केस में लाश नीले ड्रम में सीमेंट के साथ बंद की गई , और दूसरे केस में ज़हरीले सांप को हत्या का हथियार बनाया गया। ये घटनाएं न सिर्फ दिल को झकझोरने वाली हैं, बल्कि इस ओर भी इशारा करती हैं कि समाज में रिश्तों की बुनियाद कितनी कमजोर होती जा रही है। आइए दोनों मामलों को विस्तार से समझते हैं। मामला 1: नीले ड्रम में पति की लाश – 'लव अफेयर' का खौफनाक अंजाम यह मामला कुछ ही दिन पहले मेरठ के टीपीनगर इलाके से सामने आया। पुलिस को एक बंद कमरे से नीला प्लास्टिक का ड्रम मिला। जब उसे खोला गया, तो उसके अंदर सीमेंट में पुती हुई लाश निकली। जांच में पता चला कि ये लाश अनिल नाम के युवक की थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही दर्ज कराई गई थी। जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, पत्नी का प्रेम-प्रसंग सामने आया। पत्नी का अपने पुराने प्रेमी ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें