सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आल इंडिया रैकिंग में यूपी के तीन विश्वविद्यालय छाए

आल इंडिया रैकिंग में यूपी के तीन विश्वविद्यालय छाए 

- एमएचआरडी का नेशनल इंस्टीटयूशनल रैकिंग फेमवर्क 2016 जारी
- यूपी से सेंट्रल यूनिवर्सिटी बीएचयू, एएमयू और किंग जार्ज मेडिकल शामिल
- सीसीएसयू को कोई रैकिंग नहीं
 उत्तर
प्रदेश के सभी स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए खतरे की घंटी है। इस साल वर्ष
2016 की आल इंडिया विश्वविद्यालयों की रैकिंग में  उत्तर प्रदेश का कोई भी
स्टेट यूनिवर्सिटी जगह नहीं बना पाया है। हालांकि उत्तर प्रदेश से तीन
विश्वविद्यालयों में बीएचयू और एएमयू सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अलावा किंग
जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय ने रैकिंग में जगह बनाई है।
 पहली
बार मानव संसाधन मंत्रालय (एमएचआरआरडी) ने पूरे देश के उच्च शिक्षण
संस्थानों की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फेमवर्क 2016 जारी की है। सोमवार
को एमएचआरडी की  वेबसाइट पर जारी रैकिंग प्रदेश से लेकर पूरे देश में उच्च
शिक्षण संस्थानों में शोध और पढ़ाई के स्तर को साफ करती है। राज्य
विश्वविद्यालयों में रिसर्च और शिक्षा का स्तर अभी काफी नीचे हैं, रैकिंग
में उत्तर प्रदेश से किसी भी राज्य विश्वविद्यालयों को मौका नहीं मिला है।
विश्वविद्यालयों के टॉप 25 विश्वविद्यालयों में यूपी के सेंट्रल
यूनिवर्सिटी बनारस ङ्क्षहदू विश्वविद्यालय (सातवीं), अलीगढ़ मुस्लिम
विश्वविद्यालय (10 वीं ) के अलावा किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ
(16 वीं )रैंक है।
देश के टॉप 10 विश्वविद्यालय
-इंडियन  इंस्टीट्यूट आफ साइंस बंगलोर
- इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई
- जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली
- हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
- तेजपुर विश्वविद्यालय तेजपुर
- दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली
- बनारस ङ्क्षहदू विश्वविद्यालय वाराणसी
- इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी त्रिवेंद्रपुरम
-बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी
- अलीगढ़ विश्वविद्यालय अलीगढ़  
- किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ  (16  वीं रैंक)
-----------------------------
इंजीनियङ्क्षरग में टॉप रैकिंग (ए कटेगरी)
इंजीनियङ्क्षरग
संस्थानों में आइआइटी मद्रास टॉप पर है। आइआइटी बांबे दूसरे, आइआइटी
खडगपुर तीसरे, आइआइटी दिल्ली चौथे रैंक और आइआइटी कानपुर पांचवीं रैंक पर
है। यूपी के अन्य इंजीनियङ्क्षरग संस्थानों को देखें तो आइआइटी बीएचयू की
14 वीं रैंक है। मोतीलाल नेहरु नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी इलाहाबाद
की 23 वीं रैंक है।
--------------
मैनेजमेंट कालेजों में टॉप रैकिंग (ए कटेगरी)
इंडियन
इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट बंगलोर टॉप पर है। उत्तर प्रदेश के मैनेजमेंट
कालेजों में आइआइएम लखनऊ की चौथी रैंक है। आइआइटी कानपुर में मैनेजमेंट की
रैकिंग नौवीं है।
----
अभिभावकों और छात्र अब नहीं होंगे गुमराह

आइटी एचओडी मोहित सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालयों की रैकिंग से नए
सत्र में अभिभावकों और छात्रों को आसानी होगी। अब कोई भी संस्थान उन्हें
गुमराह नहीं कर पाएगा। रैकिंग देखकर विश्वविद्यालय के स्तर का आकलन होगा।
हालांकि सीसीएसयू का रैकिंग में न आना चिंता का विषय है।
--
इतनी खराब स्थिति तो नहीं
 रैकिंग
में कुछ प्राइवेट डिम्ड यूनिवर्सिटी का नाम है। सीसीएसयू उससे कई स्तर पर
आगे हैं। रैकिंग के लिए विश्वविद्यालय से इस तरह का कोई डाटा नहीं मांगा।
ऐसे में उनके रैकिंग का मानक क्या है, कहा नहीं जा सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विस्तारवाद नहीं विकासवाद

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता:  एक नया आर्थिक युग भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर सहमति बनी, और 24 जुलाई 2025 को इसे औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया गया। यह समझौता न केवल दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखता है, बल्कि यह वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के दौर में एक रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत करता है। इस संपादकीय में हम इस समझौते से भारत को होने वाले लाभ, दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात होने वाले सामानों, और इसके दीर्घकालिक प्रभावों का विश्लेषण करेंगे।भारत को होने वाले लाभभारत-यूके एफटीए भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। यह समझौता भारत को लाभ प्रदान करता है: निर्यात में वृद्धि:  समझौते के तहत, भारत के 99% निर्यात उत्पादों को यूके में शुल्क-मुक्त प्रवेश मिलेगा, जो भारत के लगभग सभी व्यापार मूल्य को कवर करता है। इससे भारत के श...

लखनऊ की गर्मियों में घूमने लायक 10 बेहतरीन जगहें ठंडी हवाओं और इतिहास का संगम

गर्मियों में जब लखनऊ की दोपहर तपती है, तब दिल चाहता है कुछ ऐसी जगहों की तलाश की जाए जहां ठंडक भी हो, सुकून भी और शहर की रौनक भी। नवाबी तहज़ीब के इस शहर में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप गर्मियों में भी आराम से समय बिता सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको लखनऊ की 10 ऐसी खास जगहों की जानकारी देंगे, जहां आप न सिर्फ घूम सकते हैं बल्कि इतिहास, संस्कृति और मनोरंजन का भी मजा ले सकते हैं। 1. अम्बेडकर पार्क, गोमती नगर क्या खास है: गुलाबी पत्थरों से बना यह विशाल स्मारक गर्मियों की शाम को घूमने के लिए परफेक्ट है। पानी की फव्वारों की ठंडी फुहारें और शांत माहौल हर किसी को सुकून देते हैं। कैसे जाएं: गोमती नगर में स्थित यह पार्क चारबाग रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किमी दूर है। ऑटो, कैब या बस से आसानी से पहुंच सकते हैं। 2. लखनऊ जू (नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर) क्या खास है: बच्चों और परिवार के लिए बेहतरीन जगह। गर्मियों की सुबह में यहां प्राकृतिक छांव, हरियाली और जानवरों की दुनिया देखने का अलग ही आनंद है। कैसे जाएं: चारबाग स्टेशन से करीब 3 किमी दूर है। सिटी बस या ऑटो से आसानी से पहुंचा जा सकता है। ...

छठ पूजा: आस्था, विज्ञान और प्रकृति के संतुलन का पर्व

भारत में मनाए जाने वाले त्योहार केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के गहरे संबंध को दर्शाते हैं। इन्हीं में से एक है छठ पूजा, जो सूर्य उपासना, आत्मसंयम और शुद्धता का अनोखा पर्व है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में इसे अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज यह पर्व प्रवासी भारतीयों के बीच भी अपनी पहचान बना चुका है। छठ पर्व की जड़ें वैदिक काल तक जाती हैं। ऋग्वेद में सूर्य की उपासना और उनकी ऊर्जा को जीवनदाता बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में माता सीता ने अयोध्या लौटने के बाद सूर्य की पूजा की थी। वहीं महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण प्रतिदिन जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। इसी परंपरा ने समय के साथ ‘छठ’ रूप धारण किया। षष्ठी देवी, जिन्हें छठ माई कहा जाता है, को संतान और समृद्धि की देवी माना जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। पहला दिन नहाय-खाय, जब व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन करते हैं। दूसरे दिन खरना में गुड़-चावल की खीर बनती है, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में अस्त होते सूर्य को जल अर्पि...