सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 लाख़ विद्यार्थियों को सरकार का तोहफ़ा, बढ़ी मिलेगी छात्रवृत्ति


▪️ कक्षा 9 व 10 के छात्रों को रुपए 3,000 के स्थान पर रुपए 3,500 का होगा भुगतान

▪️ सफ़ाई का कार्य करने वाले परिवारों के बच्चों को पहली बार पढ़ाई हेतु मिलेगी आर्थिक सहायता

▪️ सभी आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को मिलेगा लाभ

▪️विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में अब व्यक्तिगत विवरण नहीं भरना होगा

▪️ आधार के द्वारा विद्यार्थी के नाम, पिता का नाम आदि व्यक्तिगत विवरण स्वतः आवेदन में भरा जाएगा

▪️छात्रवृत्ति का पोर्टल डिज़िलॉकर व एनपीसीआई से जोड़ा गया

▪️अब आवेदन पत्र भरते समय ही छात्रों का आधार सीडेड बैंक खाता संख्या की मिलेगी जानकारी

▪️ सीबीएसई व आईसीएससी बोर्ड का ऑनलाइन मिलान से संदेहास्पद डाटा में कमी

▪️पहली बार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

▪️बीएससी या बीए पाठ्यक्रमों में छात्रवृत्ति पाने के बाद बी.टेक में छात्रवृत्ति की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 25 लाख़ छात्र छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। इस वर्ष से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जा रही है। पूर्व दशम छात्रवृत्ति में कक्षा 09 व 10 के अनुसूचित जाति के छात्रों को रुपए 3,500/- प्रति वर्ष चालू वित्तीय वर्ष से दी जाएगी। अभी तक इस वर्ग के छात्रों को रुपए 3,000/- दिया जाता था। सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि बच्चों के व्यक्तिगत विवरण आधार से स्वत: प्राप्त हो जायेगी । 

 इन्हे मिलेगी पहली बार छात्रवृत्ति 

ऐसे परिवार जो स्वच्छता कार्य से जुड़े हैं, इनके कक्षा 09 व 10 बच्चों को सरकार की तरफ़ से पहली बार छात्रवृत्ति मिलेगी । इस योजना का लाभ सभी आय वर्ग के परिवार ले सकेंगे।

 फ़्रीशिप कार्ड से निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को राजकीय एवं अनुदानित विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश/ फ़्रीशिप कार्ड पोर्टल से जेनरेट किया जा सकेगा, जिसमें छात्रों को छात्रवृत्ति की सैद्धांतिक स्वीकृति की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। 

 सुगमता से मिलेगी छात्रवृत्ति 

विद्यार्थियों को अब आवेदन पत्र में निजी विवरण नहीं भरना होगा। आधार से नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि स्वत: प्राप्त हो जायेगी, साथ ही सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड से बच्चों के प्राप्तांक ऑनलाइन प्राप्त हो जायेंगे जिससे आवेदन के समय होने वाली त्रुटियों की संभावना खत्म हो जाएगी और अधिक से अधिक विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकेंगे। इसी प्रकार डिजिलॉकर और एनपीसीआई से पोर्टल को जोड़कर खाता संख्या इत्यादि भरने में होने वाली गलतियों को भी खत्म कर दिया गया है।

 31 मार्च तक होंगे आवेदन 

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग में अब 31 मार्च तक कक्षा 11,12 व अन्य ऊपरी कक्षाओं हेतु आवेदन किए जा सकेंगे, जिससे परीक्षा परिणाम देर से आने अथवा सत्र देर से प्रारंभ होने पर भी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन किया जा सकेगा।बीएससी या बीए जैसे नॉन प्रोफ़ेशनल कोर्स में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद बीटेक जैसे प्रोफ़ेशनल कोर्स में भी अब छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी ।

 बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी लागू 

विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति चरणबद्ध रूप से लागू की जा रही है। जिन संस्थानों द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू नहीं की जाएगी उन्हे वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा। कक्षा 9 व 10 में 12 वर्ष से 20 आयु के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा एवं कक्षा 11,12 व  अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों  को 40 वर्ष की आयु तक लाभ मिल सकेगा।


छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर ज़रूरतमंद परिवार के प्रत्येक छात्र को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पात्र परिवारों की परिभाषा को और व्यापक बनाते हुए 'सबका साथ- सबका विकास' की नीति के अनुरूप नई नियमावली में प्रावधान किए गए हैं।“- असीम अरुण, समाज कल्याण मंत्री, उ. प्र.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य

संपादकीय क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य फुटबॉल विश्व कप और क्रिकेट विश्व कप की तुलना केवल दो खेलों की तुलना नहीं है, बल्कि यह दुनिया में खेलों की लोकप्रियता, आर्थिक शक्ति और खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलना और क्रिकेट विश्व कप के विजेता को लगभग 4 मिलियन डॉलर मिलना इस अंतर को स्पष्ट करता है। यह अंतर केवल पुरस्कार राशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता और बाजार की ताकत का है। फुटबॉल आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फीफा के 211 सदस्य देश हैं और विश्व कप के लिए 200 से अधिक देश क्वालीफिकेशन खेलते हैं। 2026 से मुख्य प्रतियोगिता में 48 टीमें उतरेंगी। इसके मुकाबले क्रिकेट अभी भी सीमित देशों का खेल है। यही कारण है कि फुटबॉल विश्व कप की दर्शक संख्या, प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से होने वाली आय क्रिकेट से कई गुना अधिक है। विडंबना यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन फुटबॉल में अब तक विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका। क्रिकेट में भारत...

छठ पूजा: आस्था, विज्ञान और प्रकृति के संतुलन का पर्व

भारत में मनाए जाने वाले त्योहार केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के गहरे संबंध को दर्शाते हैं। इन्हीं में से एक है छठ पूजा, जो सूर्य उपासना, आत्मसंयम और शुद्धता का अनोखा पर्व है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में इसे अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। आज यह पर्व प्रवासी भारतीयों के बीच भी अपनी पहचान बना चुका है। छठ पर्व की जड़ें वैदिक काल तक जाती हैं। ऋग्वेद में सूर्य की उपासना और उनकी ऊर्जा को जीवनदाता बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में माता सीता ने अयोध्या लौटने के बाद सूर्य की पूजा की थी। वहीं महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण प्रतिदिन जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। इसी परंपरा ने समय के साथ ‘छठ’ रूप धारण किया। षष्ठी देवी, जिन्हें छठ माई कहा जाता है, को संतान और समृद्धि की देवी माना जाता है। छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। पहला दिन नहाय-खाय, जब व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन करते हैं। दूसरे दिन खरना में गुड़-चावल की खीर बनती है, जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में अस्त होते सूर्य को जल अर्पि...

जैसे सृष्टि, वैसे प्रकृति : विष्णु अवतारों में विज्ञान की झलक

हम अक्सर जीवन की उत्पत्ति के लिए लैमार्क और डार्विन के Evolution Theory का अध्ययन करते हैं। लेकिन यदि हम सनातन परंपरा के दृष्टिकोण से देखें, तो जीवन की क्रमिक उत्पत्ति evolution को हमारे विष्णु के दशावतारों में अत्यंत वैज्ञानिक ढंग से दर्शाया गया है। भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनकर्ता कहा गया है। उनके अवतार केवल धार्मिक प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे जीवन की विकास यात्रा का रूपक हैं। जल से भूमि तक, जानवर से मानव तक, और फिर चेतन-समझदार समाज तक। --- 1. मत्स्य अवतार: जीवन का प्रारंभिक चरण विज्ञान कहता है कि जीवन की उत्पत्ति सबसे पहले जल में हुई। प्रारंभिक जीव unicellular से लेकर multicellular aquatic organisms तक विकसित हुए। मत्स्य अवतार इसी सच्चाई का प्रतीक है जब पृथ्वी पर जीवन केवल जल में था। भगवान विष्णु का यह रूप जैव विकास की शुरुआत को दर्शाता है। --- 2. कूर्म (कच्छप) अवतार : जल से भूमि की ओर संक्रमण कच्छप यानी turtle एक ऐसा जीव जो जल और भूमि दोनों में रहता है। यह रूप विज्ञान के उस दौर का प्रतीक है जब जीवन amphibians के रूप में जल से भूमि पर संक्रमण करने लगा। विष्णु का कूर्म र...