सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to make a news story: कैसे एक स्‍टोरी तैयार करें ?

लेसन - 4
 कैसे एक स्‍टोरी तैयार करें ?

 यहां स्‍टोरी का मतलब यह नहीं है कि हमें कोई कहानी लिखनी है। पत्रकारिता में न्‍यूज को भी हम स्‍टोरी कहते हैं। जिसमें हार्ड न्‍यूज, किसी का व्‍यू के साथ वैल्‍यू एडिशन किया जाता है। पत्रकारिता में खासकर नए युवा और कुछ पुराने लोगों के सामने स्‍टोरी तैयार करने में परेशानी आती है। यहां पर कैसे एक स्‍टोरी तैयार की जाती है। उसकी पूरी प्रक्रिया अलग- अलग बताया है। उम्‍मीद है कि पत्रकारिता के स्‍टूडेंट्स को कुछ जरूर मिलेगा।

दिमाग में पहले एक आइडिया लाइए

सबसे पहले कोई आइडिया दिमाग में बनाइए कि हमें फला चीज पर स्‍टोरी तैयार करनी है। आइडिया ऐसा हो, जिसका एंगिल पूरी तरह से स्‍पष्‍ट होना चाहिए।

रिसर्च कीजिए

दिमाग में आइडिया आने के बाद उस विषय को लेकर प्रारंभिक तौर पर एक रिसर्च भी जरूरी है। जिसमें आप सोच सकते हैं कि इस स्‍टोरी में क्‍या होना चाहिए। इसे करना क्‍यों जरूरी है। इससे पाठकों या दर्शकों को क्‍या लाभ होगा। आदि कई सवाल दिमाग में ही चलने चाहिए।

प्‍लान बनाकर एक्‍शन

जिस स्‍टोरी पर आपको काम करना है। उसका आइडिया मिल गया है तो फिर उसकी एक सिनोप्‍सिस तैयार कर लीजिए। उस स्‍टोरी पर पूरी योजना बनाकर कार्य करने के लिए उतरिए।

स्‍टोरी की जांच पड़ताल

जिस स्‍टोरी पर आप काम करने जा रहे हैं। उसके विषय में यह भी जानना बेहतर होगा कि क्‍या इस पर पहले कोई समाचार लिखा गया है। अगर हां तो उस समाचार में क्‍या है और हम जो समाचार लिखने या दिखाने जा रहे हैं, उसमें क्‍या नया होगा।

सोर्स को लिखिए, फिर इंटरव्‍यू की तैयारी

स्‍टोरी में क्‍या- क्‍या सोर्स यानी स्रोत है, उससे भी आप लिख लें। फिर स्‍टोरी के संदर्भ में इंटरव्‍यू लेने के लिए तैयारी कर लें। फिर स्‍टोरी की आउटलाइन खींच लें।

अब लिखना शुरू करें

स्‍टोरी के सभी बिंदु मिलने के बाद उसे लिखना शुरू करें। एक बार स्‍टोरी लिखने के बाद उसे दोहराकर देख लें कि कोई तथ्‍य तो नहीं भूल गए हैं। या कोई तथ्‍य गलत तो नहीं है। फिर उसे दोबारा से सही करके लिखें। अब आपकी स्‍टोरी तैयार है।

डेडलाइन से पहले

स्‍टोरी लिखने या तैयार करने के बाद जो भी डेडलाइन है, उस डेडलाइन पर स्‍टोरी को फाइल कर देना चाहिए। तभी किसी भी स्‍टोरी का महत्‍व है।


क्रमश:

 विवेक 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य

संपादकीय क्रिकेट का जुनून, फुटबॉल का भविष्य फुटबॉल विश्व कप और क्रिकेट विश्व कप की तुलना केवल दो खेलों की तुलना नहीं है, बल्कि यह दुनिया में खेलों की लोकप्रियता, आर्थिक शक्ति और खेल संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। फीफा विश्व कप 2026 के विजेता को लगभग 50 मिलियन डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिलना और क्रिकेट विश्व कप के विजेता को लगभग 4 मिलियन डॉलर मिलना इस अंतर को स्पष्ट करता है। यह अंतर केवल पुरस्कार राशि का नहीं, बल्कि वैश्विक स्वीकार्यता और बाजार की ताकत का है। फुटबॉल आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फीफा के 211 सदस्य देश हैं और विश्व कप के लिए 200 से अधिक देश क्वालीफिकेशन खेलते हैं। 2026 से मुख्य प्रतियोगिता में 48 टीमें उतरेंगी। इसके मुकाबले क्रिकेट अभी भी सीमित देशों का खेल है। यही कारण है कि फुटबॉल विश्व कप की दर्शक संख्या, प्रसारण अधिकार और प्रायोजन से होने वाली आय क्रिकेट से कई गुना अधिक है। विडंबना यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला भारत क्रिकेट में महाशक्ति है, लेकिन फुटबॉल में अब तक विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सका। क्रिकेट में भारत...

रील की राजनीति में रियल मुद्दों की तलाश

आज की यूपी की राजनीति में एक नया दृश्य तेजी से उभर रहा है मैदान में नेता हैं, लेकिन मोबाइल की स्क्रीन पर एआइ लड़ रहा है। भाजपा और सपा से जुड़े डिजिटल इकोसिस्टम में एक-दूसरे के नेताओं और नीतियों पर व्यंग्य करने वाले एआइ वीडियो, मीम और शार्ट वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।  एआइ के चुनावी अखाड़े में कहीं असली मुद्दे पीछे न छूट जाएं चुनाव अभी दूर है, लेकिन चुनावी रंग गाढ़ा होने लगा है। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि पोस्टर और नारे के साथ एआइ भी चुनावी मैदान में उतर आया है। मोबाइल की स्क्रीन पर नेता वही हैं, चेहरे वही हैं, आवाजें भी पहचानी-सी लगती हैं, लेकिन कहानी कई बार पूरी तरह काल्पनिक होती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच एआइ वीडियो को लेकर चल रही तकरार इसका नया उदाहरण है। एक तरफ दूसरे खेमे के नेता का एआइ वीडियो बनाकर व्यंग्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ जवाब में वैसा ही डिजिटल पलटवार सामने आ रहा है। यानी अब राजनीतिक कटाक्ष बनाने में कैमरा, कलाकार और लंबी तैयारी की जरूरत नहीं एआइ कुछ ही समय में पूरी कहानी को वीडियो में बदल सकता है। इसमें चुनावी राजनीति के लिए बड...

AI को अपनाइए, लेकिन समझदारी और जिम्मेदारी के संग

  आर्टिफिशियल   इंटेलिजेंस:   सुविधा की नई दुनिया या भविष्य की   बड़ी   चुनौती? डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  (AI)  ने जिस तेजी से दुनिया को बदला है, वह अभूतपूर्व है। मोबाइल फोन के वाइस असिस्टेंट से लेकर अस्पतालों की रोबोटिक सर्जरी और  न्यूज़रूम  के डेटा एनालिसिस तक  AI  अब केवल तकनीकी शब्द नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन का सक्रिय हिस्सा बन चुका है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में  AI  का प्रभाव इंटरनेट क्रांति से भी  बड़ा  हो सकता है। हालांकि, इसके बढ़ते उपयोग के साथ कई गंभीर सवाल और चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। क्या है  AI:    AI  मूल रूप से ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को इंसानों की तरह सीखने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता दी जाती है। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग इसके प्रमुख आधार हैं। यही कारण है कि आज कंप्यूटर न केवल डेटा पढ़ रहे हैं, बल्कि पैटर्न समझकर भविष्यवाणी भी कर रहे हैं।  एआइ  की  उपयोगिता: AI  की सबसे ...