आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: सुविधा की नई दुनिया या भविष्य की बड़ी चुनौती? डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने जिस तेजी से दुनिया को बदला है, वह अभूतपूर्व है। मोबाइल फोन के वाइस असिस्टेंट से लेकर अस्पतालों की रोबोटिक सर्जरी और न्यूज़रूम के डेटा एनालिसिस तक AI अब केवल तकनीकी शब्द नहीं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन का सक्रिय हिस्सा बन चुका है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में AI का प्रभाव इंटरनेट क्रांति से भी बड़ा हो सकता है। हालांकि, इसके बढ़ते उपयोग के साथ कई गंभीर सवाल और चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। क्या है AI: AI मूल रूप से ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को इंसानों की तरह सीखने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता दी जाती है। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग इसके प्रमुख आधार हैं। यही कारण है कि आज कंप्यूटर न केवल डेटा पढ़ रहे हैं, बल्कि पैटर्न समझकर भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। एआइ की उपयोगिता: AI की सबसे ...
I am a journalist. The challenge is many in this profession. Here I am sharing some news&views.you can use.